Saturday, 6 May 2017

6 may 2017 current affair

Current Affairs for upcoming exam
1. साइप्रस के राष्ट्रपति भारत की पांच दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, उनका क्या नाम है? – निकोस एनास्टासियादेस
2. किस देश के राष्ट्रपति ने आम जनता के लिए नये टैक्स प्लान पेश किया? – अमेरिका
3. किन दो देशों ने आर्थिक सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? – भारत और श्रीलंका
4. किस बैंक ने विलय और अधिग्रहण के नए नियमों का मसौदा जारी किया? – भारतीय रिजर्व बैंक
5. किस देश ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में उसके शामिल होने का समर्थन किया? – पोलैंड
6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने इस वर्ष के अंत तक कितने संचार उपग्रह छोड़ने की घोषणा की है? – पांच
7. किस संस्था ने विद्यालयों को पुस्‍तकें और युनिफॉर्म बेचने के खिलाफ चेतावनी दी? – केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड
8. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वरिष्ठ आईपीएस को हरियाणा को नया डीजीपी नियुक्त किया, निम्न में से उनका क्या नाम है? – बीएस संधु
9. हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के द्वारा लाइफ मेंबरशिप प्रदान की गई? – संध्या अग्रवाल
10. विश्वभर में 28 अप्रैल, 2017 को मनाये गये कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस का विषय क्या था? – ओएसएच डाटा का संग्रह एवं सुधार
11. हाल ही में किस ई-कॉमर्स पोर्टल ने डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया? – पेटीएम
12. भारत की किस 101 वर्षीया एथलीट ने ऑकलैंड में स्काई वॉक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया? – मान कौर
13. टाटा कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने निजी इक्विटी क्षेत्र से किस व्यक्ति को कंपनी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया? – रेणुका रामनाथ
14. हाल ही में मनाये गये अंग्रेजी दिवस को किस अंग्रेजी लेखक के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है? – विलियम शेक्सपियर
15. किस राज्य में महिला पत्थरबाजों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय महिला रिजर्व बटालियन बनाये जाने को मंजूरी प्रदान की? – जम्मू एवं कश्मीर

No comments:

Post a Comment

important castle of mp